मुंगावली नकली सोना लेकर स्टेट बैंक मुंगावली में "गोल्ड लोन" कराने आई महिला, गोल्ड टेस्ट होते ही भाग निकली। मुंगावली में स्टेट बैंक की शाखा में एक महिला ठगी के इरादे से गोल्ड लोन कराने आई, हर दिन बैंको में लोग गोल्ड लोन के लिए आते है ये एक सामान्य बात थी, परंतु आश्चर्य तब हुआ जब महिला के द्वारा लाया हुआ गोल्ड बैंक के गोल्ड टेस्टर के द्वारा परखा गया और बह सामान नकली साबित हुआ । ब्रांच मैनेजर आशुतोष सोनी ने बताया की घटना पच्चीस जुलाई की है जब एक महिला और पुरुष ब्रांच में दाखिल हुए और गोल्ड लोन की प्राइमरी प्रोसेस में ही बो गलत साबित हुए, जैसे ही उनका दिया हुआ समान टेस्ट में फेल हुआ गोल्ड टेस्टर ने तुरंत ब्रांच मैनेजर को इसकी सूचना दी , परंतु महिला और पुरुष दोनों भांप चुके थे की बो पकड़े जा सकते है, तुरंत बह नकली समान छोड़कर भाग खड़े हुए और सी सी टीवी फोटेज के आधार पर देखा गया की महिला पहले ही ब्रांच से बाहर निकल गई जबकि पुरुष से ब्रांच मैनेजर ने आधारकार्ड मांगा बो भी बाहर निकल गया। ब्रांच मैनेजर आशुतोष सोनी ने बताया की हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना मुंगावली को की परंतु मास्क लगा होने के कारण उनकी पहचान नही की जा सकी, ब्रांच से एकाएक महिला और पुरुष का भागना हमको भी हतप्रभ करने बाला था । हालाकि हमने पुलिस को बो नकली सोना सौप दिया है जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है एक महिला अकेली इस काम को अंजाम नही दे सकती क्या इसके पीछे कोई गिरोह है जो इस तरह के नकली आभूषण का गोरखधंधा करता है ये सभी विषय पर पुलिस जांच में सामने आएगा। संवाददाता -राजेश कौशिक मोबाइल नं 9131349125 Youtube Subscription Link : / @newzindia24 Facebook Page : / newzindia24 Facebook Group : / newzindia24 Instagram : https://www.instagram.com/newzindia24... Twitter : / newzindia24 Website : https://www.newzindia24.in #Newsindia24 #Newzindia24 #news #latestupdate #bhopal #dhanbad #headlines #todaysnews #newsreporter #updatenews #newstoday #newsoftheday #newsupdate #latestnews #dailynews #breakingnews