Ujjain - One Stop Center for women

Ujjain - One Stop Center for women

‘वन स्टॉप सेन्टर’ योजना के अन्तर्गत माधव नगर अस्पताल के द्वीतीय तल पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेन्टर खोला गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार 18 अक्टूबर को सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय एवं विधायक डॉ.मोहन यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अब जिले में पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता मिलेगी। पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को आश्रय, चिकित्सा सुविधा, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, परामर्श आदि की सुविधाएं मिलेगी।