आपका मानसिक तनाव कीटोसिस को रोक सकता है - Dr Berg Hindi

आपका मानसिक तनाव कीटोसिस को रोक सकता है - Dr Berg Hindi

डॉ बर्ग के कीटो सलाहकार से आज ही संपर्क करें और अपनी कीटो यात्रा से संबंधित ज़रूरी सहायता प्राप्त करें। कीटो, इंटरमिटेंट फास्टिंग या डॉ बर्ग के उत्पादों के इस्तेमाल से सम्बंधित अपने सभी प्रश्नों के लिए 1-540-299-1556 पर कॉल करें। सलाहकार सोमवार से शुक्रवार, 8 am से 10 pm EST तक, और शनिवार और रविवार को 9 am से 6 pm EST तक उपलब्ध रहते हैं। केवल अमेरिका के लिए उपलब्ध। . . कीटो रेसिपी चैनल: https://www.youtube.com/channel/UCnAG... क्या आपका मानसिक तनाव पूर्ण कीटोसिस को रोक रहा है और कीटोसिस को एक ही स्तर पर बनाए हुए है? जानकारी का स्रोत: http://www.discoverymedicine.com/Fran... टाइमस्टैम्प्स: 0:00 कीटोसिस और तनाव 0:30 आँकड़े 1:20 कॉर्टिसोल और कीटोसिस 2:06 आप क्या कर सकते हैं इस विडियो में हम यह बात करने वाले हैं कि किस प्रकार से आपका मानसिक तनाव पूर्ण कीटोसिस को रोक सकता है। यदि कीटोसिस में किसी व्यक्ति की प्रगति स्थिर हो जाती है या वे कीटो डाइट का पालन करते हुए उतनी प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, जितनी उन्हें करनी चाहिए थी, तो कई मामलों में, लोग अपने कार्बोहाइड्रेट के स्तर, फास्टिंग, या फैट्स का आंकलन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, यह स्थिति तनाव के कारण भी पैदा हो सकती है। तनाव कीटोसिस को रोक सकता है। वर्ष 1963 में पी.ऍफ़.स्लौसन ने अमेरिकी मेडिकल संगठन की पत्रिका में एक बेहद दिलचस्प लेख लिखा, और उसमें उन्होंने कहा कि "डायबिटीज़ के 80% व्यस्क रोगियों ने यह माना कि उन्होंने पूर्व में मानसिक तनाव (मुख्य रूप से 1-48 महीनों का तनाव झेलने के बाद) का सामना किया है, और फ़िर उन्हें टाइप 2 डायबिटीज़ की समस्या हुई।” जब मैं डॉक्टरी के पेशे में था, मैंने भी इन्ही बातों का अनुभव किया। ऐसा प्रतीत हुआ कि जिन लोगों को डायबिटीज़ हुई, आमतौर पर उन्होंने पूर्व में मानसिक तनाव का सामना किया था, या वे बहुत अधिक तनाव झेल रहे थे। जब आपका कॉर्टिसोल तेज़ी से बढ़ता है, जिसे हम तनाव हॉर्मोन (स्ट्रेस हॉर्मोन) कहते हैं, तब आपका शरीर प्रोटीन्स को विघटित करना शुरू करता है और उन्हें ग्लूकोस में बदलने लगता है। बुनियादी तौर पर, जब आप बहुत अधिक तनाव का सामना करते हैं, आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे डायबिटीज़ विकसित हो सकती है। सिंथेटिक कॉर्टिसोल, जैसे कि प्रेडनिसोन लेने से भी शरीर में यही प्रभाव उत्पन्न होता है। आप क्या कर सकते हैं: • अपनी कसरत में वृद्धि करें • विटामिन B1 (न्यूट्रीशनल यीस्ट) • पोटैशियम (सब्जियाँ) • मैग्नीशियम (सब्जियाँ) डॉ. एरिक बर्ग डीसी का जीवन परिचय: डॉ. बर्ग, उम्र 55 वर्ष, एक कैरोप्रेक्टर हैं, जो स्वस्थ केटोसिस और आंतरायिक तरीके से भूखा रहने की कला (इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग) के विशेषज्ञ हैं। वे सर्वाधिक बिकने वाली किताब The Healthy Keto Plan के लेखक हैं, और डॉ. बर्ग नुट्रीशनल्स के निदेशक भी हैं। वे डॉक्टरी के क्षेत्र में अब तो कार्य नहीं करते, लेकिन अब सोशल मीडिया के ज़रिये स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। डॉ. बर्ग शॉप: http://shop.drberg.com/ हमें फेसबुक पर फॉलो करें: fb.me/DrEricBerg उनकी टीम को संदेश भेजें: m.me/DrEricBerg डॉ. बर्ग की जानकारी: https://www.drberg.com/dr-eric-berg/bio अस्वीकृति: डॉ. एरिक बर्ग ने अपनी डॉक्टर ऑफ़ कैरोप्रेक्टिक की डिग्री साल 1988 में पामर कॉलेज ऑफ़ कैरोप्रेक्टिक से प्राप्त की है। उनके द्वारा “डॉक्टर” या “डॉ.” शब्द का इस्तेमाल इस डिग्री के आधार पर ही किया जाता है। डॉ. बर्ग वर्जिनिया, कैलिफ़ोर्निया, और लूसिआना में एक लाइसेंस प्राप्त कैरोप्रेक्टर हैं, लेकिन वे अब इनमें से किसी भी राज्य में कैरोप्रेक्टिक पर कार्य नहीं करते हैं और मरीज़ों को भी नहीं देखते, ताकि वे लोगों को शिक्षा प्रदान करने पर अपना संपूर्ण समय और ध्यान केंद्रित कर सकें, फ़िर भी उनके पास सक्रिय लाइसेंस मौजूद है। यह विडियो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल आत्म-निदान के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए और यह किसी मेडिकल परीक्षा, इलाज, उपचार, निदान, और परामर्श या सलाह का विकल्प भी नहीं है। यह आपके और डॉ. बर्ग के बीच डॉक्टर-मरीज़ के रिश्ते का निर्माण भी नहीं करता है। सर्वप्रथम किसी चिकित्सक से सलाह और मेडिकल परीक्षण, निदान, और परामर्श लेने के बाद ही आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी आहार नियम या खान-पान को बदलने के बारे में विचार करना चाहिए। हमेशा किसी चिकित्सक या अन्य प्रशिक्षित स्वास्थ्य प्रदाता की सलाह लें, और आप अपने चिकित्सक से किसी भी मेडिकल स्थिति के सन्दर्भ में प्रश्न पूछ सकते हैं। The Health & Wellness, Dr. Berg Nutritionals और Dr. Eric Berg, D.C. किसी भी सलाह, उपचार की कार्यप्रणाली, निदान या किसी अन्य जानकारी, सेवा या जो भी उत्पाद आप इस विडियो या साईट के ज़रिये ख़रीदते हैं, उसके लिए उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं हैं।