चमोली में आए सैलाब का खतरा अब भी कम नहीं हुआ और ये दावा किया है. एक जियोलॉजिकल एक्सपर्ट ने जो कि HNB यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं. प्रोफेसर नरेश राणा की मानें तो जहां पर सैलाब आया था. उस जगह के मुहाने पर झील बन गई है और यहां पर पानी इकठ्ठा हो रहा है यानि ये खतरा अब और बड़ा होता दिखाई दे रहा है. अब आपको सिलसिलेवार ढंग से समझाने की कोशिश करते हैं कि यहां हुआ क्या है. दरअसल, जो सैलाब आया वो बेहद तेजी के साथ नीचे आया.