कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, बुरहान का साथी आतंकी सबजार मारा गया

कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, बुरहान का साथी आतंकी सबजार मारा गया

पिछले 24 घंटों के दौरान एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक 10 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शनिवार को यह जानकारी सेना ने दी। सेना के मुताबिक सभी आतंकी भारी-भरकम हथियारों से लैस थे। सेना के मुताबिक ये रमजान के महीने में घाटी में अशांति फैलाने के मकसद से घुसपैठ की कोशिश में थे। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के नए पोस्टर बॉय सबजार अहमद बट को शनिवार सुबह मार गिराया है।