अगले साल जब टीम इंडिया वर्ल्डकप खेलेगी तो टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है जो वनडे वर्ल्डकप में भारत की जीत तय करेगा, जिसके बल्ले से बरसने वाले चौके-छक्के ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसे देशों के बॉलर के होश उड़ा देंगे. ये 19 साल के यश ढूल हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 जीता, फिलहाल ढूल दलीप ट्रॉफी का डेब्यू मैच खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में इन्होंने 193 रन की पारी खेली तो खूब तारीफ मिली. #yashdhull #indiancricket #bcci