Uttarakhand glacier burst: After brief halt, rescue operation at Chamoli Tapovan tunnel starts again; PM Modi dials CM Trivendra Singh Rawat: रविवार की देर रात ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों का जलस्तर दोबारा बढ़ने पर चमोली जिला प्रशासन ने किनारों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।आपको बता दें की उत्तराखंड में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बहुत बड़ा हादसा हुआ। चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को एक ग्लेशियर के टूटने से बाढ़ आने से कम से कम 150 लोगों के लापता होने की आशंका है।ऋषिगंगा पावर परियोजना में काम करने वाले कई लोग बह गए, गाद और मलबे में फंसे लोगों को बचाया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि तपोवन बांध में फंसे हुए 16 लोगों को पुलिस ने बाहर निकाल लिया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यह आपदा आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आई और चमोली में दो बांध को इससे नुकसान पहुंचा है। आपदा के बाद राज्य का आपदा तंत्र राहत बचाव अभियान के लिए जुट गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही उत्तराखंड को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली आपदा में सवा सौ के आसपास लोग लापता हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी राज्य सरकार. #DainikJagran #Uttarakhandglacierburst #ChamoliGlacierBurst ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com