मंगलवार को इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, करेंगे सारे संकट दूर मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी की असीम कृपा मिलती है। इसके अतिरिक्त मंगलवार का व्रत सम्मान, बल, साहस और पुरुषार्थ में भी वृद्धि करता है। पुराणों के अनुसार, कलियुग में सिर्फ बजरंगबली ही साक्षात एवं जाग्रत देव हैं। हनुमान जी की भक्ति जितनी सरल है उतनी ही कठिन भी है। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा बेहद लाभकारी एवं फलदायी है। आइये जानते हैं मंगलवार को पूजा के दौरान किए जाने वाले उपाए, जो बेहद कारगर साबित होंगे। -मंगलवार के दिन सबसे पहले स्नना करने के बाद व्रत का संकल्प लें. शाम के समय चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करें -कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा के वक्त व्यक्ति को उत्तम चरित्र और मन में पवित्रता रखना जरूरी है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अलग-अलग विधि से करने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है। -प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का सिंदूर से पूजन किया जाए तो समस्त दुखों से मुक्ति मिलती है। क्योकि हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। -मंगलवार को सुबह बरगद के पेड़ के पत्ते को तोड़कर गंगा जल से धो कर हनुमान जी को अर्पित करें। इससे धन की कभी भी कमी नहीं होती है। आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। -मंगलवार को शाम के वक्त बजरंगबली को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला चढ़ाएं और कोशिश करें कि स्वयं लाल रंग के वस्त्र पहनें। ऐसा करने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। -हनुमान जी के मंदिर में जा कर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करने से सारे बिगड़े काम संवर जाते हैं। अटके कामों की बाधा दूर होती है।