Indian News : कोरबा जिले से नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो महिलाएं, चार पुरूष और एक बच्चे का शामिल होना बताया जा रहा है। कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा नेशनल हाईवे पर मड़ई के पास रायपुर से सीतापुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व अन्य 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संजीवनी 112 एंबुलेंस की मद्द से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे में मृत 6 लोगों के शव पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी है। #accident #korba #chhattisgarh #bhilai #video #viral # cg #news #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #indiannews