उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा..... अब उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है..... बता दें कि उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चारधाम यात्रा पर 7 जुलाई तक की पाबंदी लगाई है..... अब अपने न्याय विभाग से राय शुमारी करने के बाद उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.... उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के ऑर्डर को चुनौती दी है.... पूर्व में देहरादून में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान सुबोध उन्याल ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी,,,,,,जिसके बाद अब शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है..