नागिन डांस भूल गया बांग्लादेश,ishan kishan और Virat kohli के सामने घुटने टेक गए बांग्लादेशी गेंदबाज़!

नागिन डांस भूल गया बांग्लादेश,ishan kishan और Virat kohli के सामने घुटने टेक गए बांग्लादेशी गेंदबाज़!

सीरीज हार जाने के बाद आज टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी क्लीन स्वीप से बचना, टीम इंडिया के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी था..क्योंकि आज के मैच में टीम इंडिया के इज़्ज़त दांव पर लगी थी..कप्तान रोहित शर्मा चोटिल थे और दीपक चाहर भी चोट के चलते बाहर थे..ऐसे में टीम इंडिया के सामने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों के लिए मुश्किल अड़े खड़ी थी..रोहित की जगह ईशान किशन और दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया...टॉस एक बार फिर बांग्लादेश जीत गया..लेकिन इस बार टॉस जीतकर बड़ी गलती कर गया..बांग्लादेश ने टीम इंडिया को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया...शुरू के 5 ओवर तक तो बांग्लादेश के पक्ष में परिणाम आए लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने ज़िंदगी के उस तूफान का सामना किया जिसको शायद ही बांग्लादेश भूल पाएगा... सुपर फ्लॉप शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हुए..लेकिन इसके बाद ईशान ने सुपरफास्ट गेर लगाया और बांग्लादेश की रेल बना दी...ईशान किशन के साथ कोहली के बल्ले से भी अंगारे बरस रहे थे..और बांग्लादेश के गेंदबाज़ बीच मैदान पर जोकर की तरह नांच रहे थे..ईशान किशन ने अपनी ज़िंदगी का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया और ऐसा शतक लगाया दुनिया हैरान रह गई.. ईशान किशन ने शतक ही नहीं दोहरा शतक जड़ा वो भी विश्व क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक..कुछ लोग तो ईशान के आउट होने के बाद ये तक कह रहे थे कि अगर ईशान कुछ देर और रुक जाते तो वन डे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ जाते..आउट होने से पहले ईशान किशन ने 131 गेंद खेलकर 210 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े... ईशान किशन दोहरा शतक जड़ने वाले विश्व के सातवें और भारत के चौथे बल्लेबाज़ बन गए..और इस शतक को जड़ने के साथ वो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग और हिटमैन रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए है..ईशान किशन पूरी दुनिया में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं..ईशान किशन की पारी के पीछे किंग कोहली की पारी को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता..40 महीने बाद कोहली के बल्ले ने आज आग उगली और ऐसी उगली कि बांग्लादेश जल गया..कोहली ने शानदार शतक जमाते हुए 113 रन बनाए..पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया ..इस शतक के साथ कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 72 शतक बनाकर अब विश्व के सबसे ज़्यादा शतक बनाने के मामले में दूसरे नम्बर पर आ गए हैं..उनसे आगे अब बस क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 100 शतक जड़े हैं..कोहली और ईशान किशन की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर से 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ..जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गयी और बुरी तरह मैच हार गई..खैर बांग्लादेश ये सीरीज तो जीत गया लेकिन अब आगे टेस्ट की बारी है जिसमें कोहली से अब टीम इंडिया को बड़ी उम्मीद होंगी ब्यूरो रिपोर्ट जेवर 24