सागर पुलिस की सफलता एटीएम चोरी का राज खुला तो सामने आई चोरी की शातिराना तकनीक ... जिसने सुना कहा...

सागर पुलिस की सफलता एटीएम चोरी का राज खुला तो सामने आई चोरी की शातिराना तकनीक ... जिसने सुना कहा...

एटीएम चोरी का राज खुला तो सामने आई चोरी की शातिराना तकनीक ... जिसने सुना कहा... ऐसा तो कोई सोच भी नहीं सकता सागर के एटीएम से पिछले करीब 1 साल से पैसे चोरी हो रहे थे पर न तो इसके बारे में बैंकों को कुछ ज्यादा पता चल रहा था लेकिन बैंकों से पैसा कर हो रहा था । एटीएम में टूट-फूट मिलती पर ये न पता चलता कि हुआ क्या है क्योंकि कोई शिकायतकर्ता ही नहीं होता था । लेकिन 22 फरवरी और 7 मार्च की इंडियन ओवरसीज बैंक की एफआईआर के बाद जब पुलिस ने अपनी तफतीश को आगे बढ़ाया तो आज बुधवार की सुबह पुलिस ने नाकाबंदी करके एक आरोपी अजय राठौर को एटीएम के अंदर बंद करके पकड़ लिया लेकिन उसके चार साथी भागने में कामयाब हो गए । पुलिस ने इनको फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए बरोदिया बस स्टेंड और ललितपुर टोल प्लाजा से पकड़ लिया । सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के एक शातिर अपराधी से इन्होंने एटीएम मशीन से पैसा निकालने की अनोखी ट्रिक सीखी थी जिसमें वे अपने खाते से ही पैसे निकालते थे मगर पैसा बैंक का निकलता था और उऩका एकाउंट जैसा का जैसा बना रहता था । इस काम के लिए ये एक पेचकस का इस्तेमाल करते थे । जिस एटीएम में कीपेड होता उसमें ये पहले 5 सौ रुपए निकालकर उसकी शटर असेंबली में पेंचकस फंसाकर उसका सेंसर बंद कर देते । फिर उसी जगह से अपने खाते से बड़ी राशियां निकालते । ये राशि सेंसर रीड नहीं कर पाता इसलिए उनके खाते ज्यों के त्यों रहते और बैंक को उस राशि का चूना लग जाता । एसपी सांघी ने बाताया कि इन्होंने करीब एक साल में सागर में ही 100 से 150 वारदातों को अंजाम दिया और करीब 28 लाख से ज्यादा का बैंकों को चूना लगाया ।उन्होंने पुलिस की साइबर सहित कंट्रोल रुप और मकरोनिया पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तेजी से ये कार्रवाई हुई है उसके बाद सभी बधाई के हकदार हैं । इंडियन ओवरसीज बैंक की मैंनेजर कल्पना तिवारी ने बताया कि बैंक ऐसे मामलों एडीएम टूटफूट का तो क्लेम कर लेती थी मगर चोरी गया पैसा बैंकों को ही भुगतना पड़ रहा था अब इनकी पूरी जानकारी सामने आने के बाद इस मामले की बाकी सारी कड़िया खुलेगी । उन्होंने बताया कि आरोपियों के ज्यादातर घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज हैं जो पुलिस को सौंप दिये गए हैं । पुलिस ने इस वारदात में यूपी के पांच आरोपियों अजय राठौर , मोहित शर्मा , बजरंग सिंह , ज्ञानेंद्र पांडे ,अमित यादव को गिरफ्तार किया है । इनकी उम्र 24 से 30 साल के बीच है । बैंक के एक कर्मचारी ने भी बताया कि आरोपियों को जब सुबह पकड़ा गया तो उन्होंने बैंके के कर्मचारियों को जमानत पर आने के बाद परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है । सागर से एस एन पटेल की रिपोर्ट