UP Population Control Bill Controversy: कम आबादी से धरती का बोझ होगा हल्का? | NBT

UP Population Control Bill Controversy: कम आबादी से धरती का बोझ होगा हल्का? | NBT

UP Population Control Bill Controversy: कम आबादी से धरती का बोझ होगा हल्का? उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नई जनसंख्या ला रही है। इसके तहत दो से कम बच्चे करने वालों को हाउजिंग स्‍कीम्‍स से लेकर सरकारी नौकरी और नैशनल पेंशन स्‍कीम तक में फायदा दिया जाएगा। जाहिर है, इसपर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि हर नागरिक को समान संसाधन मुहैया कराने की जगह सरकार का इस तरह के नियम लाना आखिर कितना सही है? करीब चार साल पहले की गई एक रिसर्च में पाया गया था कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सबसे बड़ा योगदान यही होगा कि कम से कम बच्चे इस दुनिया में लाए जाएं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह क्लाइमेट चेंज के खिलाफ सबसे असरदार हथियार शायद न हो। साल 2017 में एन्वायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स में छपी एक स्टडी में ऐसे तरीके खोजे जा रहे थे जिनके जरिए लोग कार्बन उत्सर्जन को कम करने में ज्यादा से ज्यादा असर डाल सकते हैं। कम बच्चे पैदा करने के अलावा इसमें जो तरीके बताए गए, उनमें कार का इस्तेमाल न करना, लंबी दूरी की फ्लाइट्स न लेना और शाकाहारी खाना शामिल था। स्टडी में बताया गया कि ये तरीके अपनाने से रीसाइकलिंग या कम एनर्जी के बल्ब इस्तेमाल करने जैसे तरीकों की तुलना में ज्यादा उत्सर्जन कम किया जा सकता है। किसी देश या प्रशासन की आर्थिक स्थिति और अर्थव्यवस्था के आधार पर यह तय होता है कि इन सब छोटे-छोटे तरीकों का कितना आखिर में कितना असर पड़ता है। इस स्टडी में बताया गया था कि बच्चे कम करने से किसी पैरंट की जिंदगी में 58 टन कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन कम किया जा सकता है। इसके लिए पैरंट के खाते में बच्चे के कार्बन उत्सर्जन का 50% और बच्चे के बच्चों के कार्बन उत्सर्जन का 25% जोड़ा गया। स्टडी में पाया गया है कि कार का इस्तेमाल न करने से 2.4 टन, लंबी दूरी की (रिटर्न ट्रांसअटलांटिक) फ्लाइट न लेने से 1.6 टन और शाकाहारी खाना खाने से 0.8 टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकता है। #UPPopulationControlBill #YogiAdityanath #NBT About Navbharat Times नवभारत टाइम्स Youtube Channel: Navbharat Times नवभारत टाइम्स : खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes