REPORTERS PAGE- पुलिस की गिरफ्त में बाईक चोर गैंग

REPORTERS PAGE- पुलिस की गिरफ्त में बाईक चोर गैंग

फतेहपुर जिले की पुलिस की निंद हराम करने वाले पांच शातिर चोरो के पास से 19 बाइके बरामद कर चैन की साँस ली, आज एसपी ने खुलासा करते हुए बताया की सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाये बढ़ी हुई थी जिसके लिए सम्बंधित थानों को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे, आज सदर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध ब्यक्ति को पकड़ पूंछताछ की तो बाइक चोर निकला जिससे कड़ाई से पूंछताछ की गई तो लखनऊ बाय पास स्थित सुनसान जगह में पन्नी में ढकी 19 बाइके मिली, जो जिले सहित अन्य जनपदों की थी, पकडे गए बाइक चोर जिले सहित चित्रकूट, कौशाम्बी जनपद के रहने वाले है जो बाइक चोरी की घटनाओ को अंजाम देकर भाग निकलते थे, जिन्हे अरेस्ट कर जेल भेजा जा रहा हैं ।