बागपत : होली पर दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष एक कि उपचार के दौरान मौत

बागपत : होली पर दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष एक कि उपचार के दौरान मौत

स्लग--: होली पर दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष एक कि उपचार के दौरान मौत एंकर:-बागपत में शराब पी कर झगड़ा करने मारपीट करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है आज भी शराब के नशे में धुत्त दो पक्ष मामूली सी बात को लेकर आमने-सामने आ गए और होली के रंगों की जगह एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे इस संघर्ष में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी दरअसल ये मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का है जहाँ एक ही जाती(जाटव) के दो पक्षो में शराब पी कर सड़क पर थूकने को ले कर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो तरफ से जम कर लाठी-डंडे चलने लगे इस संघर्ष में 65 वर्षीय बुजुर्ग बारू बुरी तरह जख्मी हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बारू को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बड़ौत भेजा और झगड़ा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया इसी बीच जख्मी बारू की उपचार के दौरान मौत हो गयी त्योहार पर हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया बागपत से मेहंदी हसन की रिपोर्ट