http://bharatswarashtra.com/3884/ कानपुर- 11 जून (विशेष संवाददाता) कानपुर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है जो लोगों को रेलवे में टीसी सहित कई पदों फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी रेलवे की आई डी देकर नौकरी के लिए युवाओं से लाखों रुपये लेकर ठगी कर रहे थे। इस मामले में अब तक ओक की गिरफ्तारी हुई है 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। रेलवे द्वारा बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी जीआरपी कानपुर सेंट्रल अजीत कुमार सिंह एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर पी.के. ओझा कानपुर सेंट्रल के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुरुवार को सुनील पासवान जो कि एस.टी.ई कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग का कार्य कर रहे थे, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे का आई.कार्ड की पट्टी डाले दिखाई दिया पूछताछ करने पर वह व्यक्ति फर्जी टी.टी प्रतीत हुआ जिसके आधार पर आरपीएफ के ए.एस.आई. श्री राम की मदद से उसको थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल लाया गया। जहां मालूम पड़ा कि एक गिरोह इसके पीछे सक्रिय है लोगों से पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज पर रेलवे में नौकरी देने का काम कर रहा है। जिसकी विवेचना के क्रम में संदिग्ध टीटी से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम दिनेश कुमार बताया तथा अपने आप को कानपुर सेंट्रल का टीटी बताया और कहा कि में अभी ट्रेनिंग कर रहा हूँ तथा मेरे साथ कई लोग रेलवे स्टेशन कानपुर पर ट्रेनिंग कर रहे है । जब रेलवे कार्यालय में पता लगाया गया प्रकार का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला जिससे यह प्रमाणित हो गया कि यह फर्जी टी.टी है । जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की चेकिंग की गयी तो 14 अन्य संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनके कब्जे से रेलवे के फर्जी पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र मिले जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसमें गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण दिनेश कुमार जो अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून का रहने वाला है। वहीं इस मामले में हिरासत में 15 संदिग्ध व्यक्तियों को लिया गया है पूछताछ जारी है। इस पूरे प्रकरण में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर गिरफ्तार करने वाले उपनिरीक्षक कीर्ती प्रकाश कनौजिया, जीआरपी, कानपुर, सहायक पुलिस निरीक्षक श्री राम आरपीएफ सीएनबी, जीआरपी कानपुर सेंट्रल अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पीयूष आनन्द , पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एस.के. सिंह , पुलिस अधीक्षक रेलवे सौमित्र यादव , पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कमरुल हसन खान के द्वारा रेल में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी जीआरपी कानपुर सेंट्रल अजीत कुमार सिंह एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर पी.के. ओझा कानपुर सेंट्रल के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की