जहरीला COLDRIF Cough Syrup पीने से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 16 बच्चे, और राजस्थान में 4 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। जिस Cough Syrup को पीने से बच्चों की मौत हुई है उसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल सहित 8 राज्यों में बैन कर दिया गया है। तेलंगाना सरकार ने इस दवा को नहीं इस्तेमाल करने की एडवायजरी जारी की है। तमिलनाडु की जिस फैक्ट्री में ये Cough Syrup बना था उसे सील कर दिया गया है और उस कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की भी सिफारिश की है। मध्य प्रदेश सरकार की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि Cough Syrup में Diethylene Glycol (डाइइथिलीन ग्लाइकॉल) यानी DEG नाम के केमिकल की मात्रा 46.28 पर्सेंट थी। जबकि इसकी मात्रा केवल सिर्फ 0.1 पर्सेंट होनी चाहिए थी। यानी ये तय सीमा इस केमिकल का इस्तेमाल ब्रेक ऑयल, पेंट्स जैसे सामान बनाने में किया जाता है। कई बार दवा कंपनियां सस्ती दवा बनाने के लिए ग्लिसरीन की जगह इस केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल करती है। इस केमिकल के इस्तेमाल से Cough Syrup गाढ़ा और मीठा बनता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, अभी एक फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की गई और जल्द दो और फैक्ट्री के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बच्चों को Cough Syrup देने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं, आप इन निर्देशों के बेहद ध्यान से देखिए 2 साल तक के बच्चों को खांसी की कोई भी Cough Syrup नहीं दें। सामान्य तौर पर 5 साल तक के बच्चों को भी Cough Syrup नहीं देना चाहिए 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को केवल डॉक्टर की जांच और निगरानी में ही Cough Syrup दें बच्चों को खांसी की दवा देते समय सही Dose (डोज) का खास ध्यान रखें और सबसे जरूरी — एक समय में बच्चों को कई दवाएं कभी एक साथ न दें। सरकार को मिलावटी Cough Syrup पर रोक लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने चाहिए, जैसे भारत से जो Cough Syrup एक्सपोर्ट की जाती है उसके लिए बेहद सख्त नियम होते हैं। अब देश में बिकने वाले Syrup को लेकर भी ऐसी ही सख्ती होनी चाहिए देश में बिकने वाले हर Syrup के बैच का समय-समय पर random chemical testing किया जाना चाहिए। हमारे देश में मिलावटी Cough Syrup पीने से पहले भी कई बार बच्चों की मौत हुई। अब मिलावटी सिरप बनाने या बेचने वालों पर कड़ी सजा और भारी जुर्माना लगना चाहिए, जिससे कोई दवा कंपनी भविष्य में मिलावट नहीं कर सकेंगे। DEG केमिकल से बने Cough Syrup से पहली बार वर्ष 1937 में अमेरिका में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। वर्ष 1990 में नाइजीरिया में भी इस जहरीले Syrup को पीने 47 बच्चों की मौत हो गई थी। वर्ष 1990 से लेकर 1992 के बीच बांग्लादेश में भी DEG Cough Syrup पीने से 200 से ज्यादा की मौत हो गई थी #decodewithsudhirchaudhary #decode #ColdrifCoughSyrup #CoughSyrupBan #MPChildrenDeath #RajasthanNews #HealthAlert #NHRC #ToxicSyrup #DiethyleneGlycol #MohanYadav #DrugScam #PharmaIndia #CoughSyrupPoison #ChildSafety #HealthMinistry #CoughSyrupDeath DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews