भारतीय रेल मंत्रालय ने 12 मई से एक बार फिर ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. शुरुआती चरण में सिर्फ़ 15 ट्रेनें चलाई जाएंगी. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी. अब करीब 50 दिन बाद ट्रेनों को दोबारा चलाया जा रहा है. ये रेलगाड़ियां नई दिल्ली से पटना, रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, अगरतला, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी का सफ़र तय करेंगी. इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग 11 मई को शाम चार बजे से शुरू होगी. टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से लिए जा सकेंगे. लेकिन अब भी कई सवाल बाकी हैं, जिनके जवाब मिलने बाकी हैं. #Railways #PassengerTrains #Train #IndianRail #Lockdown #COVID19 #CoronaTesting #India #CoronaVirus #Corona Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ... कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @bbchindi बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...