25 बीघा जमीन पर लगा गेहूं खाक हो गया जल कर सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश Dr Rajkumar Rao report

25 बीघा जमीन पर लगा गेहूं खाक हो गया जल कर सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश Dr Rajkumar Rao report

सुल्तानपुर ब्रेकिंग वलीपुर के अशरखपुर गांव में गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। इस दौरान 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर अशरखपुर गांव के पास गेहूं के खेत में दोपहर के वक्त अचानक आग लग गई। फसल को आंखों के सामने जलते हुए देख ग्रामीणों ने पहले इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। इस बीच फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव बोले,आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की टीम को मौके पर भेजा गया है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट मंडी परिषद को भेजा जायेगा।