आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने सपा के गढ़ में दहाड़ा, विश्वविद्यालय का हुआ शिलान्यास

आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने सपा के गढ़ में दहाड़ा, विश्वविद्यालय का हुआ शिलान्यास

#cibindianews #azamgarhnews #azamgarhnewslive #azamgarhpolice #spazamgarh #dmazamgarh #azamgarhpolice #azamgarhuniversityinauguration #azamgarhtodaynews #azamgarhbignews #azamgarhtopnews #azamgarhkikhabar #aajkiazamgarhki_khabar #pmmodi #cmyogi #hmamitshah #azmagarhuniversity केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल दौरे पर हैं . इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया. वहीं उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया ... इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया ... जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला..केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है .... जिस आजमगढ़ को सपा शासन में दुनिया भर में कट्टरवादी सोच और आतंकवाद की पनाहगार के रूप में जाना जाता था ... आज उसी आजमगढ़ की भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम होने जा रहा है ... गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2017 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 नए विश्वविद्यालय बनाएंगे .... आज 10 विश्वविद्यालय बनाने का काम पूरा हो चुका है ... 40 मेडिकल कॉलेज बनाने का हमने वादा किया था, ये वादा भी हमने पूरा किया है .... अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है .... आजमगढ़ इसका उदाहरण है ... कैराना से लोग पलायन कर रहे थे .... बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है....आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं ... अब यहां कानून का राज है...