स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में कोरोना के म्यूटेटेड स्ट्रेन भारत में पाए गए हैं. दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे चार लोगों में ये स्ट्रेन पाया गया है जबकि ब्राजील स्ट्रेन का एक केस भारत में मिला है. आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका के ये कोरोना स्ट्रेन 44 देशों में फैल चुका है जबकि ब्राजील का कोरोना स्ट्रेन 15 देशों में फैला है.