इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो अक्सर रहेगी पैसों की कमी  Tulsi ka paudha kis disha

इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो अक्सर रहेगी पैसों की कमी Tulsi ka paudha kis disha

इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो अक्सर रहेगी पैसों की कमी आज हम चर्चा करेंगे तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा ना लगे। अन्यथा इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तुशास्त्र के आधार पर तुलसी का पौधा आपको सही दिशा का चुनाव करने के बाद ही रखना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में तमाम गुण होने के बाद भी कई तरह के नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा कर सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लगाने की गलत दिशा और इसके इस्तेमाल में की गई लापरवाही के चलते हमारे जीवन पर इसका नकारात्मक असर पडता है। अगर इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके के ऊपर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।