भारत बंद : जींद में शिक्षक, व्यापारी, आढ़ती और मज़दूर वर्ग सभी ने जगह जगह किया प्रदर्शन

भारत बंद : जींद में शिक्षक, व्यापारी, आढ़ती और मज़दूर वर्ग सभी ने जगह जगह किया प्रदर्शन

#kisaanandolan #bharatband #jindnews #farmersprotest #pmmodi 7 दिसंबर को जिला व्यापार मंडल ने फैसला लिया था कि वह अपनी-अपनी दुकानें 12:00 बजे तक बंद रखेंगे जिसका अच्छा खासा असर शहर के मेन बाजार, पालिका बाजार, जनता बाजार, इंदिरा बाजार आदि में देखने को मिला। वही तांगा चौक, झांझ गेट, गोहाना रोड, सफीदों रोड में कहीं-कहीं दुकानें खुली हुई नजर आईं । वही जींद की नई अनाज मंडी में किसानों का भारत बंद का समर्थन करते हुए आढ़ती एसोसिएशन व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर की अगुवाई में हजारों की संख्या में मजदूर व आढ़तियों ने नए तीन कृषि कानून के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। साथ ही 14 महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज 57 दिन से धरने पर बैठे जाट शिक्षा समिति के अध्यापकों ने किसान के भारत बंद का समर्थन करते हुए स्कूल के गेट के सामने रोड जाम कर धरने पर बैठ गए व सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।