तरबूज खाने के फायदे और नुकसान – Watermelon Benefits And Side Effects In Hindi गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तरबूज खाना शुरू हो जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन बहुत लाभकारी होता है तरबूज जो कि बाहर से देखने में थोड़ा कड़क और अंदर से एकदम नरम होता है। तरबूज को हम एक स्वादिष्ट फल के रूप में तो जानते ही हैं, परंतु क्या आप जानते हैं तरबूज अत्यंत पोष्टिक भी है? तरबूज जो हमें गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाता है, वह हमें अनेक बीमारियों से ना केवल लड़ने की क्षमता देता है, अपितु उनसे बचाता भी है। तरबूज कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी निहित हैं। यह मिनरल का अच्छा स्रोत माना जाता है तरबूज खाने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ गर्मी से राहत प्राप्त होगी क्योंकि तरबूज शरीर को ठंडक प्रदान करता है इसमें बीटा केरोटिन के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है तरबूज में आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो आपको कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं आइए जानते है। तरबूज खाने के फायदे तरबूज खाने के फायदे – Watermelon Benefits in Hindi