Heavy Snowfall in Himachal: हिमाचल में बर्फबारी का ये नजारा डरा देगा! Tourists Stranded in Himachal

Heavy Snowfall in Himachal: हिमाचल में बर्फबारी का ये नजारा डरा देगा! Tourists Stranded in Himachal

#HeavySnowfall #manali #HimachalPradesh #WeatherUpdate #LiveNews #BreakingNews #Snowfall #WinterAlert #NorthIndia #TopNews #Explained #Hindinews #YouTubeLive #TrendingNow #LatestUpdate #manali_snowfall #manalitraffic #latestnews #breakingnews #amarujalanews Heavy Snowfall in Himachal: हिमाचल में बर्फबारी नजारा डरा देगा!Traffic Jam in Manali due to Snowfall चार महीने से सूखे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आखिरकार बारिश और बर्फबारी ने दस्तक तो दी, लेकिन यह राहत अब धीरे-धीरे एक बड़े संकट में बदलती नजर आ रही है। शुरुआत में जिस बर्फबारी को पर्यटक जश्न और रोमांच के रूप में देख रहे थे, वही अब हजारों सैलानियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। पहाड़ों की रानी शिमला, मनाली, डलहौजी और चायल में सीजन की पहली बर्फबारी ने जहां सैलानियों के चेहरे पर मुस्कान लाई, वहीं कुछ ही घंटों में यही बर्फ लोगों को रास्तों में जाम कर, होटलों में कैद और सड़कों पर फंसा देने वाली आफ़त बन गई। प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते पांच नेशनल हाईवे समेत 563 सड़कें बंद हो चुकी हैं। अपर शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों का संपर्क कई जगह पूरी तरह कट गया है। सैकड़ों पर्यटक वाहन बर्फ में फंसे हुए हैं। शिमला और मनाली की सड़कों पर पर्यटकों की गाड़ियां घंटों तक बर्फ में जमी रहीं, जिससे कई परिवार खुले आसमान और ठंड में फंसे रहे। कुफरी-फागू से 100 और आनी के रघुपुरगढ़ से 48 लोगों को रेस्क्यू किया गया, लेकिन अभी भी हजारों सैलानियों के फंसे होने की आशंका है। मनाली, कुल्लू और शिमला में होटल फुल हैं, लेकिन बाहर निकलने के रास्ते बंद हैं। पर्यटक जो बर्फ में सेल्फी और वीडियो बनाकर जश्न मना रहे थे, अब वही लोग होटल लॉबी में मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #amarujalanews #hindinews देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ : https://whatsapp.com/channel/0029Va9l... हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें -   / amarujala   ट्विटर पर फॉलो करें -   / amarujalanews   इंस्टाग्राम पर फॉलो करें -   / amarujala   अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb