नेहा किन्नर को ₹1 में बेचने की वायरल हुई वीडियो पर सफाई देते हुए सोनिया किन्नर महंत ने कहां कि एक रुपए में नेहा किन्नर को किसी के हाथों बेचने की बात झूठी है उन्होंने बताया कि जिस तरह से नेहा किन्नर ने उन पर पुलिस थाना और अदालत में केस किए उसे नेहा के ऊपर बिरादरी में कोई दंड या जुर्माना ना लगे। इसलिए उसने उसका 1रुपए मे नबेड़ा कर दिया यानी उसे माफी दे दी ताकि उस पर कही भी बिरादरी में जुर्माना नहीं लगे। नेहा को इस तरह सफाई देने से वह कहीं और जाकर किसी भी एरिया में बधाई मांग कर खा सकती है ताकि उस पर यह आरोप न लगे कि उसने शाहाबाद में किसी प्रकार के गलत काम किए हैं। सोनिया ने बताया कि नेहा के कहीं भी रहने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है और वह अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकती है सोनिया ने स्पष्ट किया कि शहर में यजमान ओ की उपस्थिति में नेहा किन्नर बिरादरी की बैठक बुलाई और उसमें इस बात को रखें यदि उसका कसूर निकलता है तो वह सजा भुगतने को तैयार है