Gwalior@में करणी सेना के खिलाफ किरार समाज सड़क पर उतरा,CM को गालियां देने से हैं नाराज@in24tv

Gwalior@में करणी सेना के खिलाफ किरार समाज सड़क पर उतरा,CM को गालियां देने से हैं नाराज@in24tv

Gwalior@में करणी सेना के खिलाफ किरार समाज सड़क पर उतरा,CM को गालियां देने से हैं नाराज@in24tvमें करणी सेना के खिलाफ किरार समाज सड़क पर उतरा,CM को गालियां देने से हैं नाराज भोपाल में आयोजित आंदोलन में करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गालीगलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसके वीडियो वायरल हुए थे। इस मामले में अब करणी सेना के खिलाफ किरार समाज भी सड़कों पर उतर आया है। 13 जनवरी को किरार समाज के लोगों ने करणी सेना के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ गाली देने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ग्वालियर के एसपी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किरार महासभा के नवयुवक मंडल द्वारा किरार भवन से एसपी ऑफिस तक प्रदर्शन रैली निकाली, जिसमें संभाग से समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचे। एसपी दफ्तर पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया किरार समाज के लोग बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां किरार समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और धरना दिया।  करणी सेना के आरोपी पदाधिकारियों पर एफआईआर की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किरार समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह किरार ने कहा कि करणी सेना के आरोपी पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए गालीगलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह अशोभनीय ही नहीं अक्षम्य अपराध भी है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किरार समाज अब करणी सेना के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाएगा।  एसपी बोले- वीडियो की जांच जारी है ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि वीडियो की जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।