अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ फर्जी चेक देकर 6.42 लाख लोहा लेकर चूना लगाने वाले यश सलूजा और फैजान खान की जोड़ी का एसपी ने किया खुलासा एंकर-दमोह नकली चेक से लाखों की खरीदारी करके मप्र उप्र के अनेक व्यापारी दुकानदारों को चूना लगाने वाली ठग जोड़ी यश सलूजा और फैजान खान को कोतवाली पुलिस ने झांसी से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 15 दिन पूर्व दमोह के एक लोहा व्यापारी को 6.42 लाख का नकली चैक देकर 15 टन लोहा लेकर यह ठग फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने है लोहा रहली से बरामद कर लिया था लेकिन चार सौ बीसी करने वाले अब पुलिस के हाथ लगे है। बीओ-सोमवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी विवेक सिंह ने फ्राड गिरी के इस चर्चित घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि दमोह के गोपाल राय की अंकुर सेल्स एजेंसी से दो युवको ने 14 जुलाई को 15 टन लोहे की सरिया लेकर एक्ससिस बैंक का 6.42 लाख का चैक दिया था। दो दिन बाद यह चैक बाउंस हो जाने तथा लोहे की सरिया सहित दोनो युवको का भी पता नही लगने पर कोतवाली टीआई आरके गौतम को ठगी की वारदात से अवगत कराया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की संभावित स्थलों से पतासाजी फोटोग्राफ्स आदि जुटाए तो उनके नाम यश सलूजा और फैजान पता लगे। बीओ- इधर आरोपियों द्वारा उक्त लोहे की सरिया रहली ले जाकर बेचने की कोशिश की जा रही थी इस बीच इनको अपनी पोल खुल जाने का पता लगा तो वह कार से रहली से भाग गए। इधर कोतवाली पुलिस ने रहली पहुंचकर एक खेत में उतारे गए लोहे की सरिया को बरामद करके आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर तथा साइबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने आखिरकार दोनों ठगों को झांसी से पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। बीओ-पकड़े गए आरोपियों में से एक फैजल खान के भोपाल तथा इंदौर के दो अलग अलग नाम के आधार कार्ड होने तथा फर्जी आधार कार्ड से एक्सिस बैंक में बैंक अकाउंट खुलवा कर चेक बुक हासिल करके इनके द्वारा अन्य लोगों को भी चूना लगाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले के खुलासे से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी में टी आई आरके गौतम सब इंस्पेक्टर पंकज और मनोज यादव आरक्षक मनीष गंधर्व प्रदीप तिवारी राजेश ठाकुर तथा साईवर सेन से राकेश अठ्या सौरभ टंडन और अजीत दुबे की सराहनीय भूमिका रही। #MadhyaPradesh #Damoh #IN7NEWS About IN7 NEWS (आई एन 7 न्यूज) IN7 NEWS......the heartbeat of the india.... Updates you with the latest of all..... all information, all news....be it about politics, poltician, social issues, financial, education or geographic matters..... we cover a wide spectrum. IN7 NEWS......Is the best and the only way to know INDIA....To understand INDIA. IN7 NEWS is your search engine for INDIA. IN7 NEWS is also at the core of happening in INDIA stay up to date about INDIA...... Keep watching IN7 NEWS. IN7 NEWS IN7NEWS IN7 NEWS CHANNEL IN7NEWSCHANNEL You can follow IN7 NEWS CHANNEL on :- IN7 NEWS CHANNEL Youtube :- / in7newschannel IN7 NEWS CHANNEL Facebook :- / in7newsofficial IN7 NEWS CHANNEL Twitter :- / in7newsofficial IN7 NEWS CHANNEL Instagram :- / in7newsofficial