Bihar News : Upendra Kushwaha फिर पाला बदलने की तैयारी में ! | THE NDN NEWS | Lok Sabha Election |

Bihar News : Upendra Kushwaha फिर पाला बदलने की तैयारी में ! | THE NDN NEWS | Lok Sabha Election |

Bihar News : Upendra Kushwaha फिर पाला बदलने की तैयारी में ! | THE NDN NEWS | Lok Sabha Election | #loksabhaelection2024 #bihar #upendrakushwaha #bjp #nitishkumar #tejashwiyadav #jdu #rjd #biharnews #nda #ndavsindia #laluyadav #hindinews #breakingnews #latestnews #news #politicalnews #hindinewslive #todaynews उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में हैं... और इसके पीछे कुशवाहा की डिमांड मानी जा रही है... कुशवाहा बीजेपी पर तीन सीटों को लेकर प्रेशर बना रहे हैं... जबकि बीजेपी कुशवाहा को एक या फिर दो से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं हो रही है... दरअसल बीजेपी नेताओं की माने तो अब उन्हें कुशवाहा की जरूरत नहीं बची है... और इसके पीछे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को माना जा रहा है... दरअसल बीजेपी इस समय सम्राट चौधरी का कद तेजी से बढ़ा रही है... पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और जब नीतीश कुमार ने पलटी मारी तो सम्राट को डिप्टी सीएम बना दिया गया... कुशवाहा और सम्राट चौधरी दोनों ही कोइरी समुदाय से आते हैं... जिनकी आबादी बिहार में करीब 4 प्रतिशत है.... बीजेपी का दावा है कि उपेंद्र की तुलना में सम्राट चौधरी का कोइरी समाज पर दबदबा तेजी से बढ़ा है... ऐसे में अगर उपेंद्र साथ भी नहीं आते हैं तो उन्हें कोई फार्क नहीं पड़ेगा... उल्टा एनडीए में सीटों के बंटवारे की जो गुत्थी उलझती दिख रही है... वो आसानी से सुलझ जाएगी... और इसी के चलते बीजेपी भी उपेंद्र को मनाने की कोशिश नहीं कर रही है... दूरी तरफ तेजस्वी यादव ने संकेत दिए हैं कि अगर उपेंद्र महागठबंधन में शामिल होते हैं तो उनके लिए तीन सीट छोड़ी जा सकती है... वैसे भी नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने के बाद से ही ये दावा किया जा रहा है कि लालू और तेजस्वी यादव अब एनडीए छोड़ने वाले दलों पर हैं... और निशाने पर उपेंद्र और चिराग पासवान हैं... वैसे तो चिराग पासवान भी नाराज चल रहे हैं... लेकिन बीजेपी चिराग को पाला नहीं बदलने देगी.. क्योंकि बीजेपी को एहसास है कि चिराग का दबदबा 5 प्रतिशत पासवान जाति पर है... और बीजेपी के पास इस समुदाय का कोई ऐसा नेता नहीं है.. .जिसका दबदबा है.... लेकिन कुशवाहा को लेकर बीजेपी नरम रुख दिखाने को तैयार नहीं दिख रही है... वैसे देखा जाए तो कुशवाहा का पाला बदलने का इतिहास रहा है... जबकि चिराग पासवान जल्बाजी में कोई कदम नहीं उठाते हैं... उन्हें नीतीश के दबाव में एनडीए से निकाल गया था... तो भी वो किसी दूसरे गठबंधन के साथ नहीं गए थे... बीजेपी के साथ ही बने रहे थे... तो कुशवाहा का पाला बदलने का इतिहास रहा है. साल 2000 में उपेंद्र कुशवाहा नीतीश के साथ समता पार्टी में थे. नीतीश ने उनको बिहार में विपक्ष का नेता बनवाया था. इसके बाद कुछ साल वह समता पार्टी में रहे, लेकिन नीतीश से अनबन हो गयी, तब वह समता पार्टी से अलग हो गए और एनसीपी में चले गए थे. इसके बाद कुशवाहा ने फिर एनसीपी से जदयू में आए और नीतीश कुमार ने उन्हें 2010 में राज्यसभा भेजा, लेकिन दोबारा फिर नीतीश से उनकी अनबन हो गई. इसके बाद उन्होंने 2013 में वह राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. 2013 में वह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नाम से राजनीतिक दल बनाए और बीजेपी से गठबंधन किया. 2014 लोकसभा चुनाव में NDA में उनकी पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ी और जीती.... वहीं कुशवाहा खुद काराकाट से जीते थे और केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी बने थे, लेकिन इस बीच 2017 में नीतीश भी महागठबंधन से NDA में आ गए. इसलिए 2018 में उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और वह महागठबंधन में आ गये. कहा जाता है कि नीतीश कुमार से उनको दिक्कत थी और लोकसभा के लिए उन्हें सिर्फ एक सीट दिया जा रहा था. वहीं 2019 का लोकसभा चुनाव वह महागठबंधन में रहकर लड़े थे. उपेंद्र कुशवाहा ने अभी खुलकर तो कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है.. नीतीश के NDA में आने से उपेंद्र कुशवाहा सहज नहीं हैं.... नीतीश के एनडीए में आने के बाद 2017 में जो स्थिति थी, वह स्थिति अब फिर हो गई है. 2017 में नीतीश जब NDA में वापस आए थे तो 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कुशवाहा को बहुत कम सीटें मिल रही थी. इसलिए कुशवाहा ने NDA छोड़ दिया था.... राजनीतिक खबरों का अड्डा ! Facebook :-   / thendnnews   Instagram :-   / thendnnews   Twitter :-   / newsndn1   आपको बता दे विडियो में बोले गए शब्द वक्ता के निजी विचार है । इसका चैनल से कोई भी लेना देना नही है | | THE NDN NEWS |