DBLIVE | 31 August 2016 | Heavy Rain Causes Rush Hour Chaos In Delhi, Gurgaon, Hyderabad

DBLIVE | 31 August 2016 | Heavy Rain Causes Rush Hour Chaos In Delhi, Gurgaon, Hyderabad

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज बारिश हो रही है...जिसके चलते ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है... सड़कों पर गाड़ियां रेंग रेंगकर चल रही हैं... सीलमपुर से शास्त्री पार्क, प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम, सराय काले खां से आश्रम तक लंबा जाम देखा जा रहा है...वहीं जगीरा फ्लाई ओवर पर भी पानी में 5 बसें फंसी हुई हैं...बारिश की वजह से दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी जाम है. गुड़गांव के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग जाम से जूझ रहे हैं...पिछले दिनों भी गुरूग्राम में भी महाजाम लगा था...23 घंटे तक लोग जाम में फंसे हुए थे...और आज भी गुरूग्राम के सेक्टर 4 समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है. पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. ऐसा ही हाल एनसीआर के दूसरे महत्वपूर्ण इलाके इंदिरापुरम का भी है...यहां भी भारी बारिश हो रही है...बारिश के चलते हैदराबाद के मुर्शीदाबाद इलाके में मकान की दीवार गई है..जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है...वहीं गाजियाबाद के सेक्टर 23 में दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए है..वहीं नोएडा सेक्टर 11 में पानी भरा हुआ है. इस इलाके में स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है...भारी बारिश के बीच ट्रैफिक जाम की वजह से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का दिल्ली की जामा मस्जिद जाने का दौरा रद्द कर दिया गया है... लोगों के लिए मुश्किल ये है कि मौसम विभाग ने आज पूरे दिन और कल भी बारिश का अनुमान जताया है. एंकर- तो दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है...मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को जाम से जुझना पड़ रहा है...और मौसम विभाग ने 2 दिन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है..ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है...देखते रहिए डी बी लाइव