12-Year-Old Son of Surat Diamond Merchant Set to Become Jain Monk

12-Year-Old Son of Surat Diamond Merchant Set to Become Jain Monk

गुजरात के एक बड़े हीरा कारोबारी के बेटे ने संन्यासी बनने का फैसला किया है। सूरत के मशहूर करोड़पति हीरा कारोबारी दीपेश शाह के बेटे भव्य सचवानी जैन भिक्षु बनेंगे। भव्य अभी 7वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। 12 साल के भव्य सचवानी खेलने-कूदने की उम्र में अपनी ऐशो-आराम भरी जिंदगी को त्याग कर संत बन गए हैं। गुरुवार (19-04-2018) को ही भव्य दीक्षा लेकर जैन मुनि बन जाएंगे। वह एक खास कार्यक्रम में दीक्षा लेंगे। भव्य को सूरत के उमरा स्थित जैन संघ में आचार्य रश्मिरत्नसूरी में दीक्षा मिलेगी। इस मौके पर 400 से 500 जैन मुनि और करीब सात हजार लोग वहां मौजूद रहेंगे। Jansatta is one of the leading hindi news channel, which provides all the latest and trending news of india and around the world.