धूमधाम से मनाई गई राजीव गांधी की जयंती रायबरेली कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में बुधवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि राजीव गांधी की सोच 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना साकार करने के लिए जननायक राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वी.के. शुक्ला एवं जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को नई तकनीकी क्रांति की राह दिखाई। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूत करने और समाज में सद्भावना का संदेश फैलाने के लिए सभी को राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलना होगा। #raebareli #राजीवगांधी #जयंती #Congress #rajivgandhi #धूमधाम #मनाई #जयंती #सद्भावना #दिवस #रुप #कांग्रेस #कांग्रेसियों #kbharat #latestnews #upnews #रायबरेलीन्यूज #उत्तरप्रदेशसमाचार #upnews #rahulgandhi #event #congressnews #congressparty #जिलाध्यक्ष #कार्यक्रम #अध्यक्षता #priyankagandhi #soniagandhi #सांसद #KBHARAT