#LIC अकसर लोग जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन लेकर अपना काम निपटाते हैं तो क्रेडिट कार्ड से कोई सामान खरीदकर बिल का मिनिमम भुगतान कर ब्याज के रूप में भारी पैसा चुकाते हैं। इसके स्थान पर अगर आप LIC पॉलिसी पर लोन लेते हैं तो ना उसे जल्दी खत्म करने का दबाव रहता है और ना ज्यादा ब्याज लगता है। आसान है लोन लेने की प्रक्रिया : LIC से पॉलिसी पर लोन लेना बेहद आसान है। इसके लिए आपको पॉलिसी के साथ ही एक केंसल चेक और पहचान पत्र की कॉपी देना होती है। लोन की राशि 3 से 4 दिनों में आपके खाते में आ जाती है। LIC पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है? : अगर आपको पॉलिसी मैच्योर होने से पहले रकम की जरूरत है तो LIC पॉलिसी को सरेंडर करना समझदारी नहीं है क्योंकि इस बीच में इसकी वैल्यू बहुत कम होती है। इसके बजाए आप पॉलिसी पर लोन ले लें। आपको पॉलिसी की कैश वैल्यू का 85 से 90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : / webduniahindi Follow us on Twitter : / webduniahindi Follow us on Instagram : / webduniahindi