#एंकर-आज हल्द्वानी में, 26 जुलाई 2019 को 20 वां कारगिल शौर्य दिवस जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह शहीद पार्क व नगर निगम परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेंयर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुमित्रा प्रसाद, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, एएसपी अमित श्रीवास्तव ने शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किए तथा सेना व पुलिस की मातमी धुन के बीच दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रौतेला नेे कहा कि इस पूरे युद्व मे उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुये थे। जिसमें से जनपद नैनीताल के पांच वीर जवानो ने कारगिल युद्व मे अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढाया। भारतीय सेना के बलिदान को भुलाया नही जा सकता। आज, ‘कारगिल विजय दिवस-शौर्य दिवस’, कारगिल युद्ध के सभी नायकों, वीर शहीदों तथा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सभी अंगों के पराक्रमी जवानों के प्रति श्रद्धा, आभार, गर्व और सम्मान की अभिव्यक्ति के साथ उन्हें स्मरण करने का एक विशेष अवसर है। सैनिकों से हमे सीख लेनी चाहिए कि वे किस प्रकार पूरी निष्ठा से कार्य करते है उसकी सीख देश के हर आम आदमी को लेनी चाहिए। शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरो की भूमि है यहां के सैनिको ने समय-समय पर अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढाया है। उन्होने कारगिल युद्ध में शहीद जनपद नैनीताल के मेजर राजेश अधिकारी, नायक मोहन सिह, लांसनायक चन्दन सिह, लांसनायक रामप्रसाद, सिपाही मोहन चन्द्र जोशी की शहादत को याद करते हुये कहा कि हमें उनकी शहादत पर गर्व है। रिपोर्टर मोहम्मद जाकिर अंसारी हल्द्वानी स्थान - हल्द्वानी