BCCI vs PCB: Jai Shah के Asia Cup पर दिए बयान से चिढ़ा Pakistan, World Cup नहीं खेलने की दी धमकी

BCCI vs PCB: Jai Shah के Asia Cup पर दिए बयान से चिढ़ा Pakistan, World Cup नहीं खेलने की दी धमकी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप 2023 को लेकर जो बयान दिया, उसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हलचल मची है. पीसीबी ने अब आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि जय शाह का बयान नियमों के खिलाफ है. जय शाह ने मंगलवार को कहा था कि टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया जाएगा. अब पीसीबी ने कहा है कि इस तरह का बयान नियमों के खिलाफ है, इसको लेकर तुरंत एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग बुलाई जानी चाहिए.