विधानसभा चुनाव की कवरेज के लिए न्यूज़लांड्री की टीम अभी गुजरात में है. इस दौरान हमने #hardikpatel से बातचीत की. हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और #gujarat की वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. जब हमने हार्दिक से सवाल पूछा कि आप वीरमगाम विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मोदी लहर होने के बाद भी दो बार से कांग्रेस जीत रही है. इस बार आप कांग्रेस को यहां कैसे हराएंगे? वह कहते हैं, “मुझे हमेशा से संघर्ष का रास्ता मिला है और इसमें मैं हमेशा से सफल रहा हूं. इस बार भाजपा ये सीट जितेगी.” आप #lovejihad पर वोट मांग रहे हैं, राम मंदिर पर वोट मांग रहे हैं. गुजरात में भाजपा की सरकार रही है, तो क्या आपके पास विकास से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है? इस सवाल पर हार्दिक कहते हैं, “हिंदू हूं तो मुझे गर्व है इन सब चाजों पर. पूरा गांव हिंदूओं का है तो मुझे इस पर बात करनी चाहिए. उनके विकास की बात करनी चाहिए.” Download the all-new Newslaundry app: https://www.newslaundry.com/download-app Subscribe to Newslaundry: https://www.newslaundry.com/subscript... Follow and engage with us on social media: Facebook: / newslaundryhindi Twitter: / nlhindi Instagram: / newslaundryhindi