#MEDIA_HALCHAL #HARIOM_YADAV #RAM_GOPAL_YADAV समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। सैफई परिवार के रिश्तेदार और सपा विधायक हरिओम यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार पर बड़ा हमला बोला है। सपा विधायक ने अखिलेश यादव को नसीहत दे डाली कि नेताजी से माफी मांगकर पद से इस्तीफा दे दें। शुक्रवार को सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने पत्रकार वार्ता की। हरिओम यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली हार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में तीन बड़े चुनाव हारे हैं। पार्टी लगातार हार रही है ऐसे में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। कहा कि जिस बेटे ने पिता को दुखी करके गद्दी हासिल की, वह कभी फलीभूत नहीं हो सका।