आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) तगड़ा पलटवार किया है. ललन सिंह ने आरसीपी सिंह (Lalan Singh Vs RCP Singh) के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (Lalan Singh Press Conference) किया. ललन सिंह ने कहा- आरसीपी सिंह को कौन जानता था ?. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आरसीपी सिंह की पहचान बनाई. आरसीपी सिंह कभी संघर्ष के साथी नहीं रहे, सत्ता के साथी रहे. आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नहीं थे, नीतीश कुमार ने बनाया था. जनता दल यूनाइटेड को डूबता हुआ जहाज बता रहे हैं, लेकिन जनता दल यूनाइडेट डूबता जहाज नहीं दौड़ता हुआ जहाज है. कुछ लोग जहाज में छेद कर उसमें पानी घुसाना चाहते हैं. नीतीश कुमार ने षड्यंत्र करने वाले को पहचान लिया और उनका इलाज कर लिया. जहाज में जब पानी घुसता है तो सबसे पहले कौन भागता है?. जेडीयू की संख्या 43 साजिश के कारण हुई है. 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग मॉडल (Chirag model) तैयार किया गया था, आज फिर एक मॉडल तैयार हो रहा है. #LalanSingh #RCPSingh