बिजनौर. स्योहारा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के टॉयलेट में एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ट्रेन में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्योहारा स्टेशन मास्टर को दी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.