आज किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा खत्म हुई. लेकिन सबसे अहम बात ये है कि अगली बैठक कब होगी, ये किसी को नहीं पता. सरकार ने कृषि कानून पर डेढ़ साल तक रोक लगाने का प्रस्ताव दिया...लेकिन किसानों को कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं है. उनका सिर्फ यही कहना है कि सरकार तीनों कानून वापस ले.