Two More Civilians Killed In Kashmir: कुलगाम में 3 बिहारी मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, 2 की मौत

Two More Civilians Killed In Kashmir: कुलगाम में 3 बिहारी मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, 2 की मौत

कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने रविवार शाम कुलगाम के वनपोह इलाके में 3 बिहारी मजदूरों को गोली मारी है। हमले में दो मजदूरों की मौत हुई है, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को भेजा गया है। कुलगाम के वनपोह इलाके में ये वारदात शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई है। हमले में हताहत होने वाले सभी मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो यहां स्लैब फिटिंग का काम करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 3 हमलावरों ने वनपोह मार्केट में स्थित इनके मकान में घुसकर मजदूरों पर फायरिंग की थी। घटना के बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए। हादसे में घायल दो मजदूरों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा एक को गंभीर हालत में कुलगाम के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी को भेजा गया है। फिलहाल वनपोह मार्केट में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के तमाम इलाकों को सील करके बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने आतंकी हमलों की पुष्टि करते हुए दो मजदूरों की मौत की जानकारी दी है। जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान जोगिंदर ऋषिदेव और राजा ऋषिदेव के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर का नाम चुनचुन ऋषिदेव है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। About NBT UP-Uttarakhand Youtube Channel: Navbharat Times UP-UK: NBT Uttar Pradesh-Uttarakhand पर आप प्रदेश की राजनीति (Politics of Uttar Pradesh & Uttarakhand) हो या अपराध (Crime in UP & Uttarakhand), खेल (Games) के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी खबरों के करीब रहेंगे। इसके साथ ही NBT UP-UK पर आपको नए-नए विषयों से भी जोड़ता रहेगा। एनबीटी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आपको विश्वनीयता के साथ खबरों के हर पहलू से रूबरू होते रहेंगे। खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Navbharat Times, India's most popular Hindi news website, where you find every news related to country-world, sports, entertainment and religion-culture at first. Simultaneously, the contemporary issues emerge as a dialogue between the authors and our readers. Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Website: https://navbharattimes.indiatimes.com... Social Media Links Facebook:   / nbtup   Twitter:   / upnbt