शाहाबाद (रूबी प्रजापति) मीडिया वेलफेयर क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह।

शाहाबाद (रूबी प्रजापति) मीडिया वेलफेयर क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह।

रिपोर्ट: रूबी प्रजापति मीडिया वेलफेयर क्लब ने बाबैन में मनाया होली मिलन समारोह सर्वजातीय खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रपति अवार्डी संतोष दहिया ने कहा कि स्वस्थ व स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए मीडिया में आमूल-चूल परिवर्र्तन की आवश्यकता है और मीडिया को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा तथा उसे समाज के सजग प्रहरी की तरह अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। वे मंगलवार को रायल पैलेस में मीडिया वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मीडिया समाज का समर्थक बनकर समाज की छवि सुधारने के लिए काम करे। उन्होंने प्रैस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि प्रैस की समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रैस को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सच्चे और ईमानदार लोगों को आगे लाने में मदद करनी होगी। मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रधान बाबू राम तुषार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप गोयल, अशोक यादव, राजेश शर्मा, दीपक वशिष्ठ, महासचिव देवीलाल बारना, सचिव सुशील शर्मा, संगठन सचिव अशोक कुमार, संयुक्त सचिव जरनैल रंगा, सचिव मुकेश शर्मा, संगठन सचिव यज्ञदत्त शास्त्री, संयुक्त सचिव सुकरम पाल, मनीष मुंडे, रवि चौधरी ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं शाहाबाद से जितेंद्र चुघ गोल्डी की माता व कैथल के दो पत्रकारों के हादसे में मौत को लेकर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश लीगल सैल के संयोजक धुम्मन सिंह किरमच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कि प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया सच्चे व ईमानदार लोगों के कार्यों को हमेशा प्रोत्साहन दें। सच्चाई का रास्ता कठिन व मुश्किल जरुर है, लेकिन असंभव नहीं है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने कहा कि मीडिया ने पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक व सामाजिक खबरों के साथ साथ विकास की खबरों को भी महत्व देकर संतुलन बनाने का काम किया है। समाचार पत्र समाज का आईना है और किसी भी समाज के सुधार में समाचार-पत्रों की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। जननायक जनता पार्टी के लाडवा हल्का प्रधान जोगध्यान लाडवा ने कहा कि कलम में तलवार से ज्यादा शक्ति है तथा कलम समाज में परिवर्तन के लिए अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रैस लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है जो समाज को दिशा देने में भूमिका निभाता है। इस मौके पर महावीर जैन ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच सचालक प्रोफेसर आदिब अली ने किया। इस मौके पर हरेराम मिश्रा, सतीश शर्मा, वेदपाल, सुखबीर सैनी, राजकुमार कौशिक, दुर्गा प्रसाद, अजय शर्मा, प्रमोद कौशिक, पदम धीमान, विजय वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, सुनील पिपली, नरेश धुराला, पवन छाबड़ा, चन्द्रमोली गौड, लाडवा से शैलेंद्र चौधरी, कैलाश गोयल, अंजु गोयल, संजीव शर्मा, बलबीर सिंह, शाहबाद से जितेंद्र चुद्य गोल्डी, राममुर्ति शर्मा, कुलवंत शर्मा, विजय कुमार, शशी भूषण मितल, प्रवीन बतरा, राजेंद्र सैनी, प्रदीप कुमार, रूबी प्रजापति, पंकज शर्मा, पिहोवा से सुनील धीमान, रवि शर्मा, पृथ्वी कश्यप, जसबीर जस्सी, अनिल बागड़ी, किशोर शर्मा, संजीव बंसल, अभिषेक पूर्णिमा, बाबैन से कुलतार सिंह, पवन सैनी, सुरेश अरोड़ा, राकेश शर्मा, दीपक देवगन, मंडी प्रधान लाभ सिंह घिसरपड़ी, कांग्रेसी नेता जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, हरिकेश सैनी, अनिल मरचेहड़ी, रजत दूहन, संजीव भैणी, चन्द्रप्रकाश सैनी, सतबीर मंगोली, नैब सिंह ईशरहेड़ी, राय सिंह घिसरपड़ी, विकास शर्मा जालखेड़ी, प्रिस घिसरपड़ी, धर्मबीर बाबैन, मुकेश शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।