ससुर की शिकायत पर दामाद ने यमुना नदी में लगाई छलांग, जानिए पत्नी से पति का क्या मामला था

ससुर की शिकायत पर दामाद ने यमुना नदी में लगाई छलांग, जानिए पत्नी से पति का क्या मामला था

MSS न्यूज़ रिपोर्ट - रवि कठेरिया अयाना (औरैया) यूपी बेटी की मारपीट करने पर ससुर ने चौकी में दिया प्रार्थनापत्र, युवक ने लगाई यमुना नदी में छलांग। थाना अयाना के क्षेत्र ग्राम अकबरपुर निवासी राघवेंद्र(पंकज)(27) पुत्र श्रीप्रकाश ने दोपहर करीब 12:30 बजे पर कस्वा सेंगनपुर भावसिंह बाबा के मंदिर के सामने यमुना नदी में छलांग लगा दी, मंदिर के महंत ने युवक को यमुना नदी में छलांग लगाते देख तत्काल थाना अयाना पुलिस को सूचना दी, सूचना पर एसएचओ अयाना श्रीकेश भारती, बबाइन चौकी प्रभारी विनोद कुमार हमराही फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँचे, और गोताखोरों को बुलवाकर युवक की यमुना नदी में युवक की तलाश सुरु की। इधर राघवेंद्र सुबह से घर से गायब था जिसपर परिजन उसे इधर उधर खोज रहे थे, सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि बुद्धवार की शाम को राघवेंद्र और उसकी पत्नी सीमा देवी में कुछ विवाद हो गया था, जिसपर शनिवार को सीमा देवी के पिता सुरेश और माता रिंकी निवासी सुरान कोतवाली औरैया अकबरपुर आये और राघवेंद्र के साथ गाली गलौज कर बबाइन चौकी में राघवेंद्र के विरुद्ध तहरीर दे दी, जिसपर पुलिस अकबरपुर में राघवेंद्र को खोजने के लिए गयी थी, राघवेंद्र के ना मिलने पर उसके पिता से कहा कि सुबह राघवेंद्र को थाने भेजने के लिए कहा जिससे छुब्ध होकर राघवेंद्र ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महंत ने बताया कि राघवेंद्र उसके पास शराब के नशे में आया और उनके साथ बैठकर चिलम पी, बाद में राघवेंद्र नहाने की कहकर यमुना की ओर चला गया और नदी में छलांग लगा दी। #Auraiya_Police #MSS_News #Auraiya_News_Today #Auraiya_Daily_News #Auraiya_Dainik_Khabar #MSS_Media_Network #Up_News #Auraiya_Samachar #Up