Chhoti si baat ! बासु चटर्जी  की  क्लासिक  कॉमेडी ! अमोल पालेकर ! विद्या सिन्हा  !अशोककुमार !

Chhoti si baat ! बासु चटर्जी की क्लासिक कॉमेडी ! अमोल पालेकर ! विद्या सिन्हा !अशोककुमार !

#basuchatterjee #amolpalekar #vidyasinha #asrani छोटी सी बात 1975 - बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी छोटी सी बात फिल्म बी आर चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई थी.फिल्म में अमोल पालेकर विद्या सिन्हा, अशोक कुमार तथा असरानी को कास्ट किया गया था. फिल्म एक छोटी सी बात को लेकर बनाई गई है.इसमें 80 के दशक में युवा किस तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए नहीं हुआ करते थे और प्रेम प्रसंग में तो विशेष कर कैसी उनकी झिझक थी यह हास परिहास में दिखाया गया है.वे अपने प्रेम अभिव्यक्ति नहीं कर पाते थे. ऐसे लोगों की कहानी को आधार बनाकर यह फिल्म बनाई गई थी. फिल्म में अशोक कुमार ने रोचक भूमिका अदा की, कर्नल जूलियस नागेंद्र नाथ की जो की एक लव गुरु होता है और इसी तरह के आत्मविश्वास विहिन युवाओं को ट्रेंड करके प्रेम के मैदान में जीत दिलवाता है. हास्य से परिपूर्ण और एक रोचक विषय पर बनाई गई फिल्म हालांकि बहुत ही कम लागत में बनी थी लेकिन सुपर डुपर हिट रही थी. इस फिल्म ने अमोल पालेकर को एक सीधे साधे पड़ोस के लड़के की तरह फिल्मी दुनिया में बड़े-बड़े हीरो के सामने स्थापित कर दिया था. फिल्म के गीत योगेश ने लिखे थे और संगीत सलील चौधरी ने दिया.इस फिल्म के सभी गीत की कहानी की जरूरत को पूर्ण करते हुए सुपरहिट रहे थे.