रेप पीड़िता पर टूटा कहर, 2 वर्षीय मासूम बेटी गड्ढे में डूब मरी

रेप पीड़िता पर टूटा कहर, 2 वर्षीय मासूम बेटी गड्ढे में डूब मरी

उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में रेप पीड़िता की मासूम 2 वर्षीय बच्ची का शव पानी के गड्ढे में मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत होने की तस्वीर साफ हो पाएगी। आपको बता दें की मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित की बहन घर में आग लगाए जाने से उसके बच्चे व उसकी बहन झुलस गए थे, घटना के बाद से उनके घर पर चौबीस घंटे फोर्स की तैनाती थी। आरक्षी मनोज व महिला कांस्टेबल मोनिका उनके घर के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी शाम को घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में शव मिला । गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने से उसमें वह डूब गई। जानकारी होने पर आनन फानन परिजनों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं आपको बता दें की लगभग 2 साल पहले दुष्कर्म पीड़िता के साथ रेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था, वहीं नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता के घर पर आरोपितों से आग लगाए जाने से पीड़ित का बच्चा व बहन गंभीर रूप से झुलसे गए थे, घटना के बाद आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया था । उधर, लंबे समय तक मासूमों की इलाज के बाद हालत ठीक हो सकी थी । वहीं सीओ आशुतोष कुमार ने बताया की पानी के गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हो गई है । सीओ ने बताया की हत्या की बात असत्य है, सभी पक्षों की जांच करवाई जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।