#Barabanki #UPPolice #PoliceEncounter पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल बाराबंकी में पुलिस की एक बार फिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई.. इस एनकाउंटर में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है.. दरअसल पकड़े गए बदमाश का नाम जियाउल्लाह है, उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.. पुलिस को बदमाश के घर पर होने की सूचना मिली.. इसके बाद पुलिस ने उसके घर के आसपास की घेराबंदी की.. जैसे ही बदमाश को पुलिस की मौजूदगी के बारे में पता चला.. तो उसने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया. जिसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई.. वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश भी घायल हो गया.. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.. एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि अपराधी और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.. To Subscribe on Youtube: / punjabkesariup Follow us on Twitter : / upkesari Like us on FB: / upkesari