मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में सेना अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया आज से हुई शुरू

मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में सेना अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया आज से हुई शुरू

सेना में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन सेना में टेक्निकल पद के लिए गया व रोहतास जिले के लगभग 4 हजार 500 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाया। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में सेना भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया गया जो 2 नवंबर से शुरू होगा 4 दिसंबर तक चलेगी सेना में अग्नि वीरों की बहाली को लेकर चक्कर मैदान समेत पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। हर चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। सेना बहाली में किसी तरह की रुकावट नहीं आए इसके लिए शहरी इलाके के सभी थाने की पुलिस गश्ती में थे। अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए चक्कर मैदान में बैरिकेडिंग की गई है इसके अलावा ठहरने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है दौड़ने के कर्म में भगदड़ नहीं हो इसलिए नंबर के हिसाब से अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए मैदान में एंट्री दी गई जाने से पहले मैदान की साफ सफाई की गई थी पहले दिन का दौर सोना जवानों की निगरानी में पूरी हुई लगातार चलने वाले चोर के लिए आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस की तरफ से कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल बॉबी जसरोटरिया ने बताया कि डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया है. यह बहाली अग्निपथ स्कीम के तरह की जा रही है. उम्मीद से कहीं अधिक संख्या होने की वजह से बहाली प्रक्रिया अधिसूचना की तिथी से आयोजित की जा रही है. यह 02 नवंबर से 04 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जायेगी. इसके बाद मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा होगी. उत्तरी बिहार के आठ जिलों मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी एवं समस्तीपुर के युवा अग्निवीर भर्ती में शामिल हों रहे है.