Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #MULAYAM_SINGH_YADAV #BREAKING_NEWS_UP नेताजी मुलायम सिंह को हुआ कोरोना का संक्रमण नेताजी मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती लगातार चिकित्सकों की टीम कर रही है देखभाल नेताजी की पत्नी साधना गुप्ता की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव नेताजी की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद सपाई कर रहे दुआ समाजवादियों के लिए शाम होते होते एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई जिसके बाद सभी सपा समर्थक परेशान और दुआ करते दिखे…दरअसल नेताजी मुलायम सिंह यादव को कोरोना का संक्रमण हुआ है जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद सपा समर्थकों में हड़कंप मच गया और सपा समर्थक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं…नेताजी को कोरोना संक्रण हुआ है इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से भी दी गई…जिसमें लिखा गया कि समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है।फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। वहीं इस खबर को सुनने के बाद से लगातार सपा समर्थक नेताजी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं…सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने ट्वीट किया और लिखा…देश के सबसे बड़े समाजवादी नेता व समाजवादी पार्टी के संस्थापक, आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की ख़बर से क्षुब्ध हूँ! ईश्वर से उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करते हुए उनके लंबी आयु के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूँ। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था. हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर नेताजी के लिए दुआओं का दौर जारी है और नेताजी के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं…आपतो बता दें कि नेताजी मुलायम सिंह के अलावा उनकी पत्नी साधना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है…जिसके बाद उनका भी चिकित्सकों की एक विशेष टीम लगातार इलाज कर रही है…फिलहाल नेताजी को कोई ज्यादा तकलीफ न होने की जानकारी मिली है और वो अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है…मीडिया हलचल भी नेताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है… Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/