मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने बीते 24 घण्टो के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जिसके पास से हथियार सहित कई अन्य सामान बरामद हुए है. गुरुवार को प्रेसवार्ता कर एसएसपी जयंत कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान ASP पश्चिमी के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.इस तरह से दर्जनों कांड का उदभेदन हुआ है.एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि तीन थाना क्षेत्रो में कई घटनाएं होने की चांसेज थे.ASP पश्चिमी के नेतृत्व में गठित टीम ने बरुराज,मोतीपुर,और कांटी थाना क्षेत्र में छापेमारी की इस दौरान पांच हथियार और दस गोली बरामद की गयी है.उन्होंने बताया कि इसके अलावे बरुराज और करजा थाना क्षेत्रों के घरों और ज्वेलरी की दुकान में हो रही चोरी इस मामले में भी दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है.जिसमे एक स्वर्ण वेवसाइ है और दूसरा अपराधी है.इसके पास से काफी मात्रा में चोरी के समान बरामद हुई है.इस तरीके से अपराध की रोकथाम में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।