रिपोर्ट ,,,, दीप्तांश मानिक पटना । दंपति की मौत या हत्या। कोरोना संक्रमण से लगाये गए लॉक डाउन के बीच पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक इलाके में एक दंपति का शव बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.घटना की सूचना मिलते ही दो थानो की पुलिस मौके पर पहुंची। ,,,,मृतक दम्पत्ति की पहचान रिटायर्ड शिक्षक किशोर प्रसाद और उनकी पत्नी कामलता देवी के रूप में की गयी है।रिटायर्ड शिक्षक के साथ उनका बेटा ,बहु और पोता साथ रहता था।,,,हालाँकि आस पास के लोगों ने दम्पत्ति के हत्या की आशंका जताई है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मौके पर पहुची पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि मृतक दंपति के गले पर कुछ मार्क है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। ,,,, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है। बाईट ,,,,मनोरंजन भारती ,,,पत्रकार नगर थाना प्रभारी। #patnabiharnews #Corona से मौत या हत्या